- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा के चंडी में निर्माणाधीन 132/33 केवी ग्रिड को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की है. इसे लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया दो से तीन दिन में पूरी हो जाएगी. ग्रिड के चालू हो जाने से चंडी, हिलसा, नूरसराय समेत कई इलाकों बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा. डीएम कुंदन कुमार ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
नालंदा का 8वां ग्रिड
नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के दयालपुर मौजा में निर्माणाधीन 132/33 केवी ग्रिड को लेकर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने परियोजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. यह ग्रिड नालंदा का आठवां ग्रिड होगा, जिसके लिए 4.68 एकड़ भूमि ली जा रही है.
अधिकांश काम हो चुके हैं पूरे
इसमें से 34.875 डिसमिल भूमि का अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसे दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ग्रिड से चंडी, हरनौत और अस्थावां तक 132 केवी संचरण लाइन डाली जा रही है, जिसमें 140 स्थानों पर फाउंडेशन और 110 स्थानों पर इरेक्शन कार्य पूर्ण हो चुका है.
लोगों को लो वोल्टेज की समस्या में मिलेगी छुटकारा
कुछ जगहों पर स्थानीय कारणों से कार्य बाधित है, जिसे लेकर डीएम ने संबंधित एसडीओ को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ग्रिड के चालू होते ही चंडी, हिलसा, नूरसराय समेत कई इलाकों में वोल्टेज समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी.
ये भी पढ़ें-
नालंदा पुलिस का मास्टर स्ट्रोक: एक दिन में तीन बड़ी डकैतियों का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार






