- संवाददाता- विनय चौधरी
Darbhanga: विधायक विनय चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा चाहे इसके लिए मुझे जितना गाली सुनना पड़े. हमेशा से जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास किया है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.
विधायक रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के धेरूख गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं पहली बार विधानसभा पहुंचा और आपका आशीर्वाद को शिरोधार्य करते हुए हर संभव विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना समय व्यतीत किया जो एक सच्चे प्रतिनिधि का दायित्व एवं कर्तव्य बनता है.
उन्होंने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि विकास एवं कल्याण के प्रति मेरा समर्पण आगे भी जारी रहेगा. बस आप लोगों का आशीर्वाद भी इसी तरह बनी रहे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि धेरूख गांव के कर्मशील युवाओं के मांग पर आपका चार दशक से लंबित दो मुख्य मांगों के साथ-साथ तीसरा बिन मांगे मांग पूरा कर दिया गया है जो गांव के साथ-साथ क्षेत्र विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा.
उन्होंने चार दशक पूर्व प्रखंड अंचल विभाजन के समय श्रीपुर जगत एवं सीमा बलहा को अलीनगर में संबंध कर दिया गया था जिसके लिए लगातार सार्थक प्रयास के बाद मुझे यह सफलता हाथ लगी जो आप लोगों को अलीनगर प्रखंड से पून: वापस लाते हुए बेनीपुर अंचल में शामिल करवा कर आम किसानों को सुविधा प्रदान किया जा सके.
उन्होंने अपने समय किए गए कार्यों में दो-दो बाईपास का निर्माण, अनुमंडल अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना, बहेरी महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ गया है. 98 सड़क बनकर तैयार हो चुके हैं जो ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत था एवं वर्तमान समय में दो फेज को मिलाकर 67 सड़क स्वीकृत है जिसका की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. इसके साथ-साथ एक दर्जन से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृत दिलाने के साथ-साथ बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि आप लोग पुनः डबल इंजन की सरकार बिहार में बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें और आपका यह बेटा हमेशा आपकी सेवा में तत्पर था है और रहेगा. इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संतोष झा, नंद झा, बम बम झा, मुरारी झा, राजीव राय, राम साहब, मंगनू चौधरी, पुष्कर दास, गणेश राय, गौतम झा, जगन्नाथ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को पाग माला एवं चादर से सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें-
विधायक विनय चौधरी ने किया छठ घाटों का लोकार्पण, कहा- उद्योग-रोजगार के लिए होगा अगला 5 साल
विधायक विनय चौधरी ने बहेड़ी में किया कई सड़कों का उद्घाटन, कहा- नीतीश जी जो कहते हैं वो करते हैं
125 यूनिट बिजली फ्री, विधायक विनय कुमार चौधरी कहा- गरीबों के लिए वरदान साबित होगा






