- रिपोर्ट- फिरोज अहमद
Darbhanga: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री किए जाने का स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है. साथ ही गरीब गुरबों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में एक अहम योजना बताया है.
विधायक चौधरी ने कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1 लाख गरीब परिवार जो विद्युत उपभोक्ता है उन्हें अब 125 यूनिट बिजली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उपयोग करने की छूट दी गई है, जो एक अहम कदम है. जिससे जुड़े कुटीर ज्योति से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य अल्प आय वाले उपभोक्ता के लिए वरदान साबित होगा.
इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार दो दशक पूर्व जो न्याय के साथ विकास की यात्रा प्रारंभ की उसमें स्पष्ट रूप से इन्होंने घोषणा की थी कि किसी भी जाति धर्म और वर्ग के साथ कोई विभेद नहीं होगा. विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का सामान रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. जिसका आज सत प्रतिशत अनुपालन बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के कुशल निर्देशन में हो रहा है.
उन्होंने विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं बिजली की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उसके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया जा रहा है. दो दशक पूर्व की विद्युत व्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का दर्शन दुर्लभ था.
बिजली का बल्ब जलते ही बच्चे खुशी से किलकारी भरा करते थे. लेकिन आज बिजली कब जाती है इसका कोई जानकारी आम लोगों को नहीं रह पाती है. साथ ही आम लोगों के मांग पर सरकार का आया निर्णय अप्रत्याशित है जो आम गरीब गुरबों के जीवन स्तर को ऊपर उठने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करती है. अब 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली प्रदान कर यह सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत दी है. दूसरी ओर एनडीए सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना की घोषणा को विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है.
ये भी पढ़ें-
125 यूनिट बिजली फ्री देने पर राजद का कटाक्ष, कहा- पलटू राम बन गए नकलची
खुशखबरी: बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, इसी महीने के बिल से होगा लागू, सीएम नीतीश का ऐलान






