- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: विधायक विनय चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बेनीपुर में छठ घाटों का लोकार्पण किया. विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार ने विकास की एक नई रेखा खींची है जो आने वाले पंचवर्षीय में और अधिक लंबी होगी जिसमें उद्योग एवं रोजगार का प्राथमिकता होगा.
वे बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के बहेड़ा भतन साह तालाब एवं सझुवार पुरनी पोखर में नवनिर्मित छठ घाट का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कहीं. विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक एच्छिक कोष से इस दोनों घाट निर्माण की अनुशंसा की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर छठ पर्व के महत्व को देखते हुए दोनों तालाब में घाट निर्माण की स्वीकृति दी गई और समय सीमा के अंदर आज यह बनकर तैयार हो गया जिसे जनता की सेवा में लोकार्पित की जा रही है.
इस अवसर पर विधायक चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दो दशक पूर्व जो न्याय के साथ विकास की यात्रा प्रारंभ हुई वह अनवरत जारी है और आने वाले समय में नए उद्योग धंधे एवं रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी. विगत वर्षों में राज्य की ध्वस्तु पड़ी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर ली गई है. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई सहित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहुंचाया गया है. अब आने वाले समय में रोजगार एवं कृषि पर विशेष फोकस किया जाएगा.
उन्होंने दो दशक पूर्व के बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार अब लालटेन युग में लौटने को तैयार नहीं है. बिहार विकास की पटरी पर सरपट दौड़ लगा रही है जो डबल इंजन सरकार में ही संभव है. बिहार आने वाले समय में एक विकसित राज्य की परिकल्पना को पूरा की करेगा. न्याय के साथ विकास की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार द्वारा काम किया गया है. जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और आगे भी यह विकासएवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बिहार के विकास को गति दी जाएगी.
इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, कमल नारायण झा, देवेंद्र झा, दिलीप चौधरी, नुनु ठाकुर, खेलन झा, चंदन झा, दिनेश ठाकुर, अजय झा, ललन ठाकुर, कुंदन झा, महेश ठाकुर, लालटुन झा, संजय झा, छत्तीस झा, बच्चा झा, शरवन झा, गोविंद मंडल, दिगंबर झा, फुल कुमार झा शंकर झा, संजय चौधरी, अभयकांत झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-
विधायक विनय चौधरी ने बहेड़ी में किया कई सड़कों का उद्घाटन, कहा- नीतीश जी जो कहते हैं वो करते हैं
125 यूनिट बिजली फ्री, विधायक विनय कुमार चौधरी कहा- गरीबों के लिए वरदान साबित होगा






