- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा जिला के मोगल कुआं बांग्ला चौक के श्री नालंदा नाट्य संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने मंच से खौफ और चेतावनी का ऐसा संदेश दिया कि पंडाल में मौजूद हर कान पर गूंज उठा. आरती के बाद उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि किसी भी नेता, किसी भी मौलवी के बहकावे में न आएं और युवाओं को धार्मिक उन्माद से दूर रहने की सख्त हिदायत दी.
अरविंद ने अपनी बात में तीखे शब्दों में आगाह किया कि किसी भी तरह की साजिश या भड़काऊ बयानबाजी सामाजिक शांति को भेद सकती है. मां दुर्गा सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं पर इसके बीच किसी भी तरह की कट्टरता, उकसावे को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि उनकी यह चेतावनी सतर्कता का अल्टीमेटम स्थानीय समाज में हलचल का कारण बन गई.
इसी के साथ अरविंद ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर तंज कसा और कहा कि सुरक्षा, साफ़-सफाई और इमरजेंसी सुविधाएं दुरुस्त न होने पर वह कड़ा सवाल उठाएंगे. उनके कड़े तेवर और सीधे शब्दों ने समारोह का स्वर बदल दिया. श्रद्धालु एक ओर आरती कर रहे थे तो दूसरी ओर चर्चा चल गई कि क्या यह चेतावनी सामाजिक सौहार्द पर नए सियासी तकरार की शुरुआत होगी.
कार्यक्रम में नाट्य संघ के अध्यक्ष रजनीश दास और दर्जनों सदस्य मौजूद रहे. आयोजन शांतिपूर्ण रहा, पर अरविंद के चेतावनी भरे शब्दों ने माहौल को तीखा बना दिया और स्थानीय प्रशासन के लिए संकेत छोड़ा कि वह चौकस रहे.
ये भी पढ़ें-






