एलजेपी सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान, कहा- 50-60 सीटों की नहीं कर रहे डिमांड, सीट हारने के लिए नहीं, जीतने के लिए लेंगे  

By: Jan Manas

On: Saturday, September 27, 2025 5:15 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विजय कुमार                                 

Jamui: एलजेपी सांसद अरुण भारती शनिवार को जमुई पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने सिविल कोर्ट जाकर नवनियुक्त अधिवक्ता, सचिव और अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी. इसके बाद वे प्लस टू हाई स्कूल पहुंचे, जहां नेस्ले कंपनी द्वारा बनाए गए ऑरेंज टॉयलेट का उद्घाटन किया. इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय वायोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए.

विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान

सांसद ने बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीट हारने के लिए नहीं, जीतने के लिए लेंगे. जहां भी लड़ेंगे, जीतने के इरादे से लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहेंगे कि हमें 50 से 60 सीट दे दी जाए, हम यह भी नहीं कहेंगे कि हम 25 से 30 सीट जीत कर देंगे. सांसद ने कहा कि महागठबंधन में सीट हारने के लिए नहीं लेंगे, हम गठबंधन के जिम्मेदारियां को निभाते हुए जीतने के लिए सीट लेंगे, अपने स्टाइल रेट को ध्यान में रखते हुए गठबंधन से चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2020 में चिराग पासवान ने गठबंधन से बाहर रहकर कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए चुनाव लड़ा था. अरुण भारती ने साफ कहा कि सिकंदरा विधानसभा सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत दावेदारी है और मैं उन भावनाओं को संभावनाओं में बदलने का प्रयास करूंगा. उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी, उसे निभाना उनका कर्तव्य होगा.

प्रशांत किशोर द्वारा बीजेपी और जदयू नेताओं पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. वहीं जीतन राम मांझी के इस बयान पर कि लोजपा (आर) गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही, अरुण भारती ने कहा हमलोग उनका बहुत सम्मान करते हैं. लेकिन हम जो सीट लेंगे, उसे जीतने के लिए लेंगे.

ये भी पढ़ें-

चुनावी जंग से पहले लालू यादव के परिवार में कलह, बागी हुई किडनी देने वाली बेटी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment