लॉरेंस बिश्नोई ने दी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, कहा- इनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते

By: Hemlata Karn

On: Friday, June 20, 2025 1:21 PM

Google News
Follow Us

Patna: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है. उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी मिलने के बाद इसकी सूचना पटना के एसएसपी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्हें दस दिन में जान से मारने की धमकी दी गई है.

10 दिन में जान से मारने की धमकी

उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं, जो कि एनडीए का सहयोगी पार्टी है. कुशवाहा को फोन और एसएमएस से धमकी दी गई है. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई है, जिसमें 10 दिन में जान से मारने की धमकी दी गई. उपेंद्र कुशवाहा जब पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिवान जा रहे थे उसी वक्त उन्हें यह धमकी मिली है.

एक्स पर दी धमकी की जानकारी

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि “आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए. साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई. SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य है. इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है.“

एसएसपी से की शिकायत

मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बता रहा था. धमकी देने वाला ने कहा कि पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो. कुशवाहा ने कहा कि पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को इस घटना की सूचना दे दी है. 

ये भी पढ़ें-

यह जंगलराज नहीं, एनडीए का राक्षस राज है! VVIP इलाके में फायरिंग के बाद तेजस्वी का तंज

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment