बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए 18 जिले के डीएम

By: Jan Manas

On: Saturday, May 31, 2025 8:59 PM

Google News
Follow Us

Patna: विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बिहार में नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. राजधानी पटना समेत 18 जिले के जिला अधिकारी को बदल दिया गया है. वहीं, 6 प्रमंडल के कमिश्नर भी बदले गए हैं.

बदले गए 6 कमिश्नर

चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम के पद से हटाकर प्रमोट कर पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. राजीव रौशन को दरभंगा के डीएम से हटाकर सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. राजकुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, वह कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, कौशल किशोर को दरभंगा का कमिश्नर बनाया गया है, वह समिति समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक के पद पर थे. हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, वह योजना विकास विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे.

पटना के डीएम भी बदले

त्यागराजन एसएम को पटना का डीएम बनाया गया है, वह अभी गया के डीएम पर तैनात थे. नवीन कुमार को खगड़िया का डीएम बनाया गया है, वह राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है, वह सुपौल के डीएम थे. डॉक्टर विद्यानंद सिंह को बक्सर का डीएम बनाया गया है, वह अर्थ एवं सांख्यिकी योजना एवं विकास विभाग के निदेशक थे. भभुआ कैमूर के डीएम सुनील कुमार-1 को बनाया गया है, वह मुंगेर में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर थे.

आनंद शर्मा बने मधुबनी के डीएम

कुंदन कुमार को नालंदा बिहार शरीफ का डीएम बनाया गया है, वह अभी पूर्णिया के डीएम हैं. अरविंद कुमार वर्मा को मधुबनी से मुंगेर डीएम का पदभार संभालने का आदेश दिया गया है. वहीं, आनंद शर्मा को मधुबनी का डीएम बनाया गया है, वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर थे. नवीन को जमुई का डीएम बनाया गया है, वह संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर हैं.

आदित्य प्रकाश बने सिवान के डीएम

गोपालगंज का डीएम पवन कुमार सिन्हा को बनाया गया है वह जल संसाधन विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं. शशांक शुभंकर को नालंदा बिहार शरीफ हटाकर गया का डीएम बनाया गया है. सिवान का डीएम आदित्य प्रकाश को बनाया गया है, वह स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं. सावन कुमार को भभुआ कैमूर से हटाकर सुपौल का डीएम बनाया गया है. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment