- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: जिले वासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि सहरसा की बेटी ज्योति मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है. भूटान की राजधानी थिंपू में आगामी 6 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2025’ के लिए उनका चयन किया गया है.
बेस्ट एनजीओ वर्क
ज्ञात हो कि ज्योति मिश्रा बिहार के सहरसा जिले के तिवारी टोला, वार्ड संख्या 33 की निवासी हैं और पिछले 17 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में निःस्वार्थ और निरंतर कार्य कर रही हैं. वे ‘बेस्ट एनजीओ वर्क’ के लिए इस सम्मान से नवाजी जाएंगी. उनका योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं में उल्लेखनीय रहा है.
पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण
उनकी मेहनत और सेवाभाव के प्रतिफल स्वरूप उन्हें ‘बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा, जो न केवल सहरसा बल्कि पूरे बिहार और भारत के लिए गौरव का क्षण है. यह सम्मान उनके समर्पण, संघर्ष और समाज के प्रति सेवा भावना का प्रमाण है.
नई जिम्मेदारी के लिए मनोबल ऊंचा
ज्योति ने बताया कि यह सम्मान पूरे जिले प्रान्त एवं देश के प्रति समर्पित है. उन्होंने कहा कि कोई भी पुरस्कार या सम्मान समाज के प्रति नयी जिम्मेवारी के लिए दिया जाता है ताकि उनका मनोबल ऊंचा हो और सभी के बेहतरी के लिए समर्पित होकर आगे काम कर सकें. यह सम्मान कोशी प्रमंडल में नई तकदीर व तस्वीर बनकर आगे उभरेगी जिसके कारण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को काफी सहूलियत प्रदान करेगी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा की भाग्यश्री ने नेपाल में लहराया परचम, इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
4 साल की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता, सहरसा का बढ़ाया मान






