टोटो का खेल खत्म! डीएसपी ने चलाया डंडा, 50 टोटो जब्त

By: Jan Manas

On: Tuesday, September 23, 2025 1:32 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: टोटो का खेल खत्म! डीएसपी ने चलाया डंडा, 50 टोटो जब्त. नालंदा में टोटो वाहन पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा शिकंजा कस गया है. बिहारशरीफ मुख्यालय स्थित अस्पताल चौराहा पर ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 50 टोटो जब्त किए गए और उनके कागजात की जांच की जा रही है.

डीएसपी आलम ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है. कुछ दिन पहले कटरा इलाके में एक टोटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जांच में सामने आया कि कई टोटो नाबालिग चला रहे हैं, कई में सवारी की जगह माल ढुलाई हो रही है और कुछ वाहन तो बिना परमिट और लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं. यही कारण है कि हादसे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि माल ढोने से टोटो का संतुलन बिगड़ जाता है, वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाता है. हादसे रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. जिनके पास सही कागजात हैं उन्हें छोड़ दिया जाएगा, बाकी पर चालान की कार्रवाई होगी.

वहीं, पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार राउत ने बताया कि अब तक करीब 50 टोटो वाहन जब्त किए गए हैं. सभी का कागजात जांचा जा रहा है. जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना और चालान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल: 12 थानों में नए थाना अध्यक्षों की तैनाती

नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े फायरिंग, उप मुखिया प्रतिनिधि के घर गोली चलने से गांव में दहशत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment