सहरसा के लोगों को जाम से मिलेगी छुटकारा, लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन

By: Jan Manas

On: Sunday, August 3, 2025 10:02 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा के लोगों को अब जाम से छुटकारा मिल जाएगी, क्योंकि लाइट ओवरब्रिज का उद्घाटन हो गया है. सहरसा के गंगजला रेलवे क्रॉसिंग पर 3 करोड़ 90 लाख की लागत से निर्माण किया गया लाइट ओवरब्रिज का आज से शुभारंभ हुआ है. नवनिर्मित लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव और बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने सम्मिलित रूप से फीता काटकर किया.

जाम से मिलेगी निजात

इस मौके पर रेलवे के कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. आपको बता दें कि सहरसा के गंगजला रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के बाद लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, ऐसे में बाइक सवार लोगों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए लाइट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया.

स्थानीय लोगों में उत्साह

रेलवे फाटक बंद रहने पर बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग इस पार से उस पार जा सके इसके लिए लाइट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है. इस लाइट ओवरब्रिज के चालू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

बंगाली बाजार में भी बनेगा ओवरब्रिज

वहीं, मौके पर मौजूद सांसद दिनेशचन्द्र यादव और विधायक आलोक रंजन झा ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में खड़े रहने वाले लोगों को तत्कालीन इस लाइट ओवरब्रिज का फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि शहर के बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही उसका भी टेंडर हो होगा.

ये भी पढ़ें-  

बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज निर्माण की प्रतीक्षा अब तक जारी, बार-बार शिलान्यास होने के बावजूद काम नहीं हुआ शुरू

सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment