सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

By: Jan Manas

On: Thursday, July 17, 2025 6:30 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा. आक्रोशित लोगों ने शहर के पॉलिटेक्निक स्थित मुख्य बाय पास सड़क को जाम कर दिया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बाईपास सड़क की स्थिति जर्जर

इधर, घंटों सड़क जाम रहने से मुख्य रोड में वाहनों आवागमन ठप्प हो गया. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शहर के मुख्य बाय पास सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. सड़क के बीचों बीच बड़े बड़े गड्ढे हो गए है. ऊपर से जलजमाव के कारण वाहन चालकों को दिखता नहीं है जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. लोगों का कहना है कि आज भी कई ई रिक्सा दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिन पर सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

हल्की बारिश में सड़क जलमग्न

आपको बताते चलें कि इस मुख्य बाय पास सड़क का निर्माण RCD द्वारा कराया गया था. जिसपर करोड़ों की राशि खर्च हुई थी. सड़क का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन नाले का निर्माण यहां नहीं कराया गया, जिस वजह से हल्की सी बारिश के बाद सड़क जलमग्न हो जाता है लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं.

करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुख्य बाईपास सड़क की आज से नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है. RCD द्वारा करोड़ों की राशि से सड़क का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन जल निकासी के लिए नाला का निर्माण नहीं करवाया गया. जिसकी वजह से हल्की सी बारिश के बाद ही सड़क पानी में डूब जाता है.

बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

सड़क के बीच बने बड़े बड़े गड्ढे के कारण वाहन पलटने से दुर्घटनाएं होती रहती है, जबकि रोजाना इस सड़क से सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता रहता है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है. बरसात से पहले नाली सफाई और पानी निकासी के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जाती है, लेकिन कुछ ही देर की बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. इससे जहां एक तरफ लोगों को आने जाने परेशानी होती है. वहीं, गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. 

ये भी पढ़ें-

हल्की बारिश ने सहरसा नगर निगम की पोल खोल दी, नगर निगम नदी में हुआ तब्दील

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment