- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: दरभंगा में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही. लहेरियासराय पोलो मैदान मैदान में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला सचिव संतोष कुमार रमण कर रहे हैं.
समाहरणालय के लिपिकों ने 25-08-2025 को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने का लिया निर्णय है. 16 दिनों से दरभंगा सहित राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालय पर अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और सरकार सुधि नहीं ले रही है. इससे साबित होता है कि सरकार अपने ही कर्मचारियों को संवैधानिक हक देने में विफल है.
वक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिन में आंदोलन को तेज किया जाएगा. आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों पर बल देते हुए मांग की है कि बीमा की राशि बढ़ाने, कैशलेस इलाज की सुविधा,
1. निम्नवर्गीय लिपिक को सहायक और ग्रेड पे 2800.
2. उच्चवर्णीय लिपिक को वरीय सहायक और ग्रेड पे 4200
3. प्रधान लिपिक को प्रशाखा पदाधिकारी और ग्रेड पे 4600
4. सहायक प्रशासी पदाधिकारी को सहायक प्रशासी पदाधिकारी (राजपत्रित) और ग्रेड पे 5400 करने एवं पदनाम बदलने आदि मांग कर्मचारियों की संवैधानिक अधिकार है.
सरकार को इस मांग को लेकर सम्मानजनक समझौता कर मांग को पूरा करना चाहिए. अन्यथा आंदोलन और तेज होगा. अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यकम 16वां दिन भी हड़ताल जारी रहा.
इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिन्हा, स०प्र०प०,सामान्य शाखा, अनीता, पंचायत, संघ के सम्मानित अध्यक्ष, नीतिश कुमार, महासंघ (गोपगुट) जिला अध्यक्ष वविकाश कुमार रंजन, पंकज कुमार, शशि सक्सेना, उपाध्यक्ष, सुमित कुमार वर्णवाल, तुलसी कुमारी, रवि कुमार, अभय कुमार, अरुण कुमार चौधरी, रौशन कुमार झा, मो० आशिफ आलम, मो० आलम, दोलनन्द चौधरी, संजय कुमार, हर्ष कुमार, बबलू कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, नयन रजन, विनोद पासवान, सूर्य कुमार महतो, संतोष कुमार मण्डल, अजित कुमार, अभिमन्यु कुमार, संजीव श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, संजय सहनी, मीनू कुमारी के साथ-साथ साथी राजा कुमार पासवान, शशि कुमार यादव, एवं अन्य कर्मी शामिल हुए समाहरणालय दरभंगा के जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला पंचायत शाखा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, दरभंगा, बिरौल, बेनीपुर, जिला नजारत शाखा. जिला आपूर्ति शाखा, जिला विधि शाखा, जिला अभिलेखागार, अनुमंडल कार्यालय, सदर, दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल एवं अन्य शाखा के सभी कर्मी दिनांक 09.08.2025 से पूर्ण हड़ताल पर हैं.
ये भी पढ़ें-
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मंत्री मदन सहनी के साथ वार्ता






