Purnia: पूर्णिया में पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. परिवार के सदस्य को डायन बताकर मारपीट की गई, फिर उन्हें जिंदा जला दिया गया. घर से डेढ़ किलोमीटर दूर शवों को अलग अलग बोरों में भरकर पानी में छिपा दिया गया था.
50 लोगों ने घर पर किया हमला
रविवार रात से परिवार के सभी लोग लापता थे, सोमवार को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पांच लोगों का शव मिला है. घटना के बारे में 15 वर्षीय सोनू जो कि पीड़ित परिवार का सदस्य है उसका कहना है कि रविवार रात करीब 10 बजे करीब 50 लोग घर हमला कर दिए. सोनी की मां सीता देवी को बांस से पिटने लगे.
परिवार के सभी लोगों को ढूंढ़ ढूंढ़कर मारा
घर पर हमला करने वाले लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के ढूंढ़ ढूंढ़ कर मारने पीटने लगे. सभी को पीटते-पीटते मार दिया. फिर शव को लेकर चले गए. सोनू ने कहा कि वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया. सोनू अपनी नानी के घर पहुंचा और फिर वहां सारी बातें बताई, फिर पुलिस को सूचना दी गई.
अंधविश्वास में हत्या
मृतक में घर का मुखिया लाल उरांव, उनकी पत्नी, मां, बहू और बेटा शामिल है. पुलिस का कहना है कि परिवार झाड़ फूंक किया करता था. तीन दिन पहले इलाके में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जिसका आरोप इसी परिवार पर लगाया जा रहा था. गांव वालों ने अंधविश्वास में इस हत्या कांड को अंजाम दिया है. सभी शव को अलग-अलग बोरे में भरकर पानी के नीचे जलकुंभी में छिपाया गया था. बरामद शव 80 प्रतिशत जले हुए हैं.
तीन लोग गिरफ्तार
पूर्णिया सदर एसडीपीओ पंकज शर्मा का कहना है कि गांव के पांच सदस्यों को मारपीट के बाद जिंदा जला दिया गया है. घटना में पूरे गांव के लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसने बताया कि पांचों लोगों के ऊपर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया गया.
तेजस्वी यादव का हमला
इधर, इस घटना के बाद एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया. DK Tax के कारण बिहार में अराजकता चरम पर, DGP/CS बेबस, कानून व्यवस्था ध्वस्त परसों सिवान में 3 लोगों की नरसंहार में मौत. विगत दिनों बक्सर में नरसंहार में 3 की मौत. भोजपुर में नरसंहार में 3 की मौत. अपराधी सतर्क, मुख्यमंत्री अचेत भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त, पुलिस पस्त! DK की मौज क्योंकि DK ही असल बॉस.
ये भी पढ़ें-
पटना में बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, डीजीपी ने बनाई SIT






