हथियार से लैस अपराधियों ने की एक दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों घायल

By: Hemlata Karn

On: Friday, September 5, 2025 9:38 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के बलवा हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चपराम और अंधेरी गांव के बीच तीन से चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने एक दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पति भी घायल हुआ है.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही बलवा हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सकरा पहाड़पुर निवासी चंदन यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बलवा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. दोपहर में जब वे चपराम और अंधेरी गांव के बीच पहुंचे, तभी अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलियां चला दी.

फायरिंग में एक गोली चंदन यादव की पीठ को छूते हुए निकल गई, जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी को दो गोलियां लगीं—एक दाहिने हाथ में और दूसरी नाक को छूते हुए निकल गई. पीड़ित चंदन यादव ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर की गई है.

चंदन यादन ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या की घटना में उन्हें आरोपी बनाया गया था. वे सात साल जेल की सजा काटने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रंजिश को लेकर गांव के ही विकास यादव, अरुण यादव और सुकन यादव ने उन पर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती

सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान  

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment