तेज बारिश में खेत में गिरी बिजली, किसान की मौत, रहुआमणि में कुक की संदिग्ध मौत

By: Jan Manas

On: Monday, July 14, 2025 3:55 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोशपुर वार्ड नंबर 2 से दुखद घटना सामने आई है, जहां रविवार देर रात एक किसान की खेत में वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रहुआमणि थाना क्षेत्र में एक कुक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है.

खेत पटाने के दौरान मौत

वज्रपात से मरने वाले किसान की पहचान सुरेंद्र यादव (उम्र करीब 53 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुखो यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव धान की रोपनी के लिए पंप सेट से अपने खेत में पानी दे रहे थे. बारिश शुरू होने पर वे घर लौट आए थे, लेकिन बारिश थमने के बाद दोबारा खेत में काम करने चले गए. तभी अचानक बिजली गिरी और वे इसकी चपेट में आ गए.

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

रहुआमणि नहर के पास व्यक्ति का शव

सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि के समीप एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है.

मृतक युवक की पहचान सौर बाजार नगर पंचायत धमसेना वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय जंगल मुखिया के रूप में हुई है. मृतक पेशे से खाना बनाने का कारीगर के रूप में कार्य किया करता था. मृतक की पत्नी रुकिया देवी ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सहरसा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम के समीप पहुंचकर पति की पहचान की. उसने बताया कि किसी ने बर्थडे पार्टी मे भोज में खाना बनाने का आर्डर दिया है. जिसको बनाने के लिए वह निकले थे.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में कांड कर दूसरे जगह हो जाता था शिफ्ट, पुलिस ने जाल बिछाकर 25000 इनामी कुख्यात सुदर्शन को किया गिरफ्तार

सहरसा में शिक्षक की संदिग्ध मौत, बेहोशी की हालत में मिले, इलाज के दौरान मौत

सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी, ऐसे में कैसे होगा क्राइम कंट्रोल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment