- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: बुधवार को जिले के बनगांव थाना अध्यक्ष ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस अध्यक्ष के सहयोग से 25000 का अंतर जिला इनामी कुख्यात सुदर्शन खां को गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह बनगांव और कनरिया में दर्ज मामले में वांछित था. जिसके ऊपर हाल ही में 25,000 के इनाम की घोषणा की गई थी.
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर इन दोनों वांछित, कुख्यात और फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी. इसी दौरान बनगांव थाना अध्यक्ष और दरभंगा जिले के कुशेश्वर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंतर जिला इनामी सुदर्शन खां की गिरफ्तारी हुई. सुदर्शन कनरिया थाना कांड संख्या – 109/25 और बनगांव थाना कांड संख्या – 47/2007 में वांछित था. उसके ऊपर 25,000 की इनाम को घोषित की गई थी. अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.
10 से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज –
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुदर्शन खां के ऊपर बनगांव थाना कांड संख्या – 09/2002, 47/2007, 21/2007, 58/2007 दर्ज हैं. जबकि सदर थाना कांड संख्या – 893/16, 1043/15 और 293/2009, महिषी थाना कांड संख्या – 83/2012, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या – 03/2021 और मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना कांड संख्या – 119/2018 दर्ज हैं. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी.
6 महीने में गिरफ्तार हो चुके हैं 13 फरार, वांछित और इनामी अपराधी
उन्होंने आगे बताया कि बीते 1 जनवरी 2025 से 14 जून तक के 6 महीने के दौरान जिले के 13 फरार, वांछित, इनामी और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. जिन पर कुल 5 लाख का इनाम घोषित था. अपराधी सुदर्शन खां की गिरफ्तारी में बनगांव थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, अमरेश कुमार सहित बनगांव थाना पुलिस टीम शामिल थी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में नशे के कारोबार पर चोट, पिकअप-कार से बरामद हुए 13 लाख कोरेक्स कफ सिरप
सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी, ऐसे में कैसे होगा क्राइम कंट्रोल






