- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. घर से ही 1 किलोमीटर दूरी पर पोखर के समीप शिक्षक का बेहोशी की हालत में मिले. जिसके बाद परिजन अस्पताल ले गए लेकिन सहरसा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
अचेत अवस्था में मिले
मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है. मृतक की पहचान महिषी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 10 निवासी 47 वर्षीय नवल किशोर चौधरी के रूप में हुई है. जो महिषी स्थित आशो देवी प्यारे झा उच्च विद्यालय सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. मतदाता पुनरीक्षण को लेकर नवल किशोर चौधरी को बीएलओ के रूप में कार्य में लगाया गया था.
स्वास्थ्य केंद्र से रेफर
मृतक के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वह स्कूल गए हुए थे और मंगलवार की देर शाम लौटते वक्त घर से 1 किलोमीटर दूर महिषी के वार्ड नंबर 7 स्थित पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में पड़े मिले. स्थानीय लोगों ने देखकर उन्हें महिषी के स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया. जहां उनके गंभीर स्थिति के मद्देनज़र डॉक्टर ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इलाज के दौरान मौत
सहरसा सदर अस्पताल में इलाज क्रम में उनकी मौत हो गई. मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत आखिर कैसे और किन परिस्थिति में हो गई क्या जांच का विषय है. सहरसा सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में नशे के कारोबार पर चोट, पिकअप-कार से बरामद हुए 13 लाख कोरेक्स कफ सिरप
सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी, ऐसे में कैसे होगा क्राइम कंट्रोल






