सहरसा के फोक्सी इंडस्ट्रीज को उद्यमिता सम्मान, राहुल झा ने शहरवासियों को बताया असली हकदार

By: Jan Manas

On: Friday, July 25, 2025 10:31 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: लघु उद्योग भारती बिहार द्वारा उद्यमिता सम्मान समारोह सह उद्यमी सम्मेलन पटना स्थित बाबू जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध पटना में आयोजित किया गया. इस समारोह में पूरे बिहार के विभिन्न जिले से एक एक उद्यमी का चयन किया गया. जिसमें सहरसा जिला में फोक्सी इंडस्ट्रीज जो मसाला का काम कर रहे हैं उनका चयन किया गया था.

आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार देती है सब्सिडी

इस कार्यक्रम में फोक्सी के राहुल झा को सम्मान हेतु आमंत्रित किया गया था. जिसे उद्योग मंत्री बिहार सरकार नितीश मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सफल उद्यमी बनाने को लेकर प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा बेरोजगारी दूर करने के लिए किये जा रहे अनेक कल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज का युवा खेलकुद, कृषि, कौशल विकास, मवेशी पालन, डेयरी फार्म, वृक्षारोपण एवं स्वरोजगार ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है.

स्वरोजगार के असीमित संभावनाएं

युवा उद्यमी सम्मान प्राप्त करने के बाद राहुल झा ने कहा कि यह सम्मान आप सभी शहरवासियों का सम्मान है. आप सब ने हमें इस मुकाम हेतु बहुत सहयोग किया. उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी सीमित संख्या में निर्धारित है. जबकि स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार एवं असीमित संभावनाएं व्याप्त है.

शुद्धता के कारण बनी पहचान

उन्होंने कहा कि जहां आप मेहनत एवं ईमानदारी से लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. ज्ञात हो कि फोक्सी इंडस्ट्रीज ने बहुत अल्प समय में मसाला उत्पादन के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सामान बाजार में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. वही शुद्धता के कारण उपभोक्ता तेजी सें आकर्षित हो रहे हैं. जिसके कारण दिनानुदिन मांग बढ़ती ही जा रही है.

ये भी पढ़ें-

सहरसा की ज्योति मिश्रा को ‘इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2025’, भूटान में किया जाएगा सम्मानित

सहरसा की भाग्यश्री ने नेपाल में लहराया परचम, इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment