बदमाश-पुलिस के बीच मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, हथियार छीनकर भाग रहे अपराधी को मारी गोली

By: Hemlata Karn

On: Saturday, June 14, 2025 10:23 AM

Google News
Follow Us

Muzaffarpur: बिहार पुलिस अब योगी मॉडल पर काम करने लगी है. राज्य के मुजफ्फरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर है. पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे अपराधी से मुठभेड़ हो गई, बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है.

पेशाब करने बहाने रुकवाई गाड़ी

मुठभेड़ के बारे में बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ राइडर जो कि हत्या और लूट के कई मामलों में वांटेड था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस उसे लेकर उसके साथियों को पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान राइडर ने पेशाब करने के बहाने पुलिस की गाड़ी रुकवाई. फिर पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने लगा.

पिस्टल छीनकर भागने लगा

भाग रहे राहुल को पकड़ने के लिए पुलिस उसके पीछे दौड़ी, लेकिन राइडर ने उन पर गोली चला दी. फिर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई. दोनों ओर से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई. इस फायरिंग में राइडर के पैर में पुलिस की गोली लगी. जिससे वह गिर गया फिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है.

अस्पताल में भर्ती राइडर

गोली लगने के बाद राइडर को पुलिस ने पीएचसी लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस को राइडर की कई मामलों में तलाश थी, वह कई दिनों से फरार चल रहा था. शुक्रवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

एसपी ने क्या कहा

मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि राहुल की निशानदेही पर पुलिस उसके सहयोगी प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए काली स्थान पहुंची थी. लेकिन सरैया थाना पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक वह फरार हो चुका था. उन्होंने कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं है,यह एक नियंत्रित फायरिंग है. 

ये भी पढ़ें-

मधुबनी से चोरी कर हो गए मुजफ्फरपुर शिफ्ट, पुलिस ने वहां भी नहीं छोड़ा, तीन गिरफ्तार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment