दरभंगा के व्यक्ति नोएडा में हो गए हादसे के शिकार, हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

By: Jan Manas

On: Saturday, July 26, 2025 6:28 PM

Google News
Follow Us

Noida: दरभंगा के रहने वाले नोएडा में हादसे के शिकार हो गए हैं. दरभंगा के अनिल झा की स्कूटी को हाईवा ने टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से हाईवा को जब्त कर लिया है.

हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार दिनांक 26/07/2025 को नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-104, रेड लाइट के पास वाहन संख्या यूपी 16 एच.टी 1571 डंपर हाईवा द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर में मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले अनिल झा घायल हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और अनिल को अस्पताल ले जाया गया. वहीं, पुलिस ने मौके से हाईवा को जब्त कर लिया है.

हादसे के बाद परिवार में मायूसी

अनिल झा के पिता का नाम शिवजी झा हैं जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. अनिल झा नोएडा में रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं. वह, नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रह रहे हैं. घटना की सूचना अनिल झा के परिवार वालों को दी गई. जिससे उनके परिवार में मायूसी है. परिवार के लोग भागे-भागे अस्पताल तक पहुंचे और जब तक अनिल झा को एक झलक देख नहीं लिया तब तक बेचैन रहे.

पुलिस ने जब्त किया हाईवा

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है. वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसा होने से कुछ देर के लिए रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसे पुलिस ने पहुंचकर सुचारू किया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें-

दरभंगा में 8 साल की बच्ची की कुत्तों ने ले ली जान, नोच-नोचकर मार डाला

सहरसा में पिकअप-ऑटो में टक्कर, पंजाब कमाने जा रहे दो मजदूर की मौत, आधा घायल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment