पेमर नदी में डूबकर वृद्ध की मौत, सस्पेंस बरकरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

By: Hemlata Karn

On: Friday, September 5, 2025 9:50 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिला के बेन थाना क्षेत्र के चंद्रबीघा गांव में शुक्रवार को पेमर नदी में डूबकर वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान रजिन्द्र चौधरी (62 वर्ष), पिता स्व. स्व. रामपरीक्ष चौधरी, निवासी जलालपुर, थाना नालंदा के रूप में हुई है.

संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरे

एसआई सुरेंद्र पासवान ने कहा कि मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र चौधरी पिछले कई वर्षों से अपने साढ़ू के यहां रह रहे थे और कबाड़ बीनकर जीविका चलाते थे. घटना के समय वे नदी किनारे गूलर तोड़ रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर पड़े और डूबकर उनकी मौत हो गई.

चार साल से नहीं गए थे घर

एसआई सुरेंद्र पासवान ने कहा कि मृतक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थे और करीब तीन-चार साल से अपने घर नहीं जाते थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

बेन थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में गिरने से डूबने का प्रतीत होता है. हालांकि शव के साथ कोई परिजन पोस्टमार्टम के लिए मौजूद नहीं था, जिससे संदेह की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-

नालंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पिता के लिए खाना लेकर जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा, मौत, घर पर मचा है कोहराम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment