- रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण
Madhubani: लदनियां हत्याकांड में मृतक पीड़िता के परिजनों से मिलकर डीएम आनंद शर्मा ने दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत अतिशीघ्र सजा दिलाने की बात कही है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.
जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन
उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस दुखद घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह काफी कम है. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की गहन जांच हेतु एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है.
पीड़ित के परिजनों को दिया गया मुआवजा
गौरतलब हो कि उक्त घटना को लेकर मधुबनी जिला अंतर्गत लदनिया थाना कांड संख्या 241/25 में scst poa act की धारा दर्ज की गई है. अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी द्वारा आज 412650 रुपए पीड़िता की निकटम परिजन रामदुलारी जी (माता) के बैंक खाते में मुआवजा प्रदान की गई है.
डीएम ने दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शीघ्र ही अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सभी प्रकार के लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करे. उक्त अवसर पर एसडीओ जयनगर, एसडीपीओ जयनगर, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
दुष्कर्म के बाद हत्या
बता दें कि पिछले दिनों दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में समाजसेवियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. इधर, डीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर मिसाल पेश की है. समाजसेवी इस मामले में हस्तक्षेप के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी जिला ने इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, साढ़े 5 लाख से अधिक लोगों के खाते में आए 1100 पेंशन
मधुबनी डीएम ने फुलहर का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश, बनाया जा रहा पर्यटन स्थल






