मधुबनी डीएम ने फुलहर का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश, बनाया जा रहा पर्यटन स्थल

By: Jan Manas

On: Friday, July 4, 2025 9:57 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: मधुबनी जिला के डीएम आनंद शर्मा ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में माता जानकी एवं भगवान श्री राम की प्रथम मिलन स्थली फुलहर स्थान का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का दिया निर्देश.

फुलहर को बनाया जा रहा है पर्यटन स्थल

गौरतलब हो कि 12 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रगति यात्रा के क्रम में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मां सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई थी. यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसके विकास से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा.

समय पर काम पूरा करने का निर्देश

इस योजना की स्वीकृति दिनांक 04 फरवरी 2025 को प्रदान की गई थी. फुलहर का समुचित विकास कर इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बनाया जाएगा, जिसमें मूल सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का भी समावेश किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा इस परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें, जिससे फुलहर की ऐतिहासिक गरिमा को वैश्विक पहचान मिल सके.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर, डीएम ने लोहना का किया निरीक्षण, भूमि अधिग्रहण में तेजी

मधुबनी में बाढ़ से पहले एक्शन में डीएम, तटबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया ये निर्देश

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment