- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फिर भी कुछ भ्रष्ट पदाधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला सहरसा का है जहां पटना से आई विजिलेंस की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को उनके कार्यालय में ही 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
मत्स्य पदाधिकारी मांग रहे थे 20 प्रतिशत कमीशन
गिरफ्तार पदाधिकारी का नाम सुबोध कुमार बताया जाता है जो काम के एवज में एक मत्स्य पालक से 40 हजार रुपये घूस ले रहे थे. इस संबंध परिवाद दायर करने वाले मत्स्य पालक टुन्न मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र का मेरे द्वारा निर्माण करवाया गया था अनुदान देने के नाम पर मत्स्य पदाधिकारी द्वारा 20 प्रतिशत की राशि मांगी जा रही थी. जिसकी शिकायत हमने पटना विजिलेंस टीम से की थी और आज 40 हजार रुपये घुस लेते हुए मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.
शिकायत पर पटना से आई टीम ने की कार्रवाई
वहीं, पटना से आए विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि टुन्ना मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा परिवाद दायर किया गया था. जिसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम यहां पहुंची थी और जिला मत्स्य पदाधिकारी को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा नगर निगम के पूर्व आयुक्त ने जला दी घोटाले की फाइल, आयुक्त-डीएम से की रोकड़पाल ने की शिकायत
मुजफ्फरपुर में युवक की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया, आंखें निकाली, नाखून भी नोच डाला






