सहरसा नगर निगम के पूर्व आयुक्त ने जला दी घोटाले की फाइल, आयुक्त-डीएम से की रोकड़पाल ने की शिकायत

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 2, 2025 10:05 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: इन दिनों सहरसा नगर निगम काफी चर्चा में बना हुआ है. जिसमें नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त पर नगर निगम के ही रोकड़पाल ने बीते दिनों हुए नगर निगम में घोटाले के तीन महत्वपूर्ण फाइल को गायब कर आवास पर जला देने की संभावना व्यक्त करते हुए कोसी प्रमंडल के आयुक्त और सहरसा जिला अधिकारी को शिकायत दी गई है. प्रमंडलीय आयुक्त को दिए गए शिकायत में रोकड़पाल ने पूर्व नगर आयुक्त पर गंभीर सवाल करते हुए शिकायत दी है.

दरअसल, नगर निगम के रोकड़पाल के द्वारा दिए गए शिकायत में नगर निगम के कई महत्वपूर्ण फाइलों को गायब करने का जिक्र किया है. फिर फाइल को गायब कर जलाने का भी आरोप नगर निगम के पूर्व आयुक्त शुशील कुमार मिश्रा पर लगाया है.

नगर निगम के जिन फाइलों के गायब होने का जिक्र किया गया है. उनमें सफाई व्यवस्था से संबंधित फाइल है तो योजना से सम्बंधित संचिका के गायब होने की शिकायत दी गई है. साथ ही एक अन्य फाइल के भी गायब होने की सूचना शामिल हैं.

नगर निगम के रोकड़पाल संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा को उनके द्वारा चार फाइल दी गई थी. जिनमें उनके द्वारा एक संचिका सिटी मैनेजर के माध्यम से वापस कर दिया गया था. लेकिन सहरसा से जाने वक़्त नगर आयुक्त ने अन्य तीन संचिका उन्हें वापस नहीं किया था.

उन्होंने आगे बताया कि फिर सूचना मिली थी कि वे जब सहरसा से वापस जा रहे थे. उस दौरान उनके द्वारा अपने आवास पर कुछ कागजात जलाए गए थे. जिनका कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो बनाकर नगर निगम को उपलब्ध कराया था. ऐसे में संदेह लग रहा है कि उनके द्वारा बाकी के तीनों फाइल को जला दिया गया है. जिसके लिए शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को दी गई थी.

किन-किन संचिका के जलने की दी गई शिकायत- उन्होंने बताया कि तीन फाइल में से एक फाइल सफाई से संबंधित संचिका थी. जो अब तक नहीं मिली है. वहीं एएमसी से संबंधित एक संचिका अब तक गायब है. साथ ही एक और संचिका है. जो नहीं मिल रही है.

उन्होंने आगे बताया कि नए नगर आयुक्त ने पुराने नगर आयुक्त से बातचीत की थी. जिसमें पुराने नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि कुछ संचिका उनके पास रह गई है. अब देखना है कि उनके द्वारा कौन सी संचिका वापस की जाती है. हालांकि जब दी गई शिकायत पर पूर्व नगर निगम आयुक्त शुशील कुमार मिश्रा से जब सम्पर्क कर पूछा गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment