मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर

By: Hemlata Karn

On: Monday, June 23, 2025 10:29 AM

Google News
Follow Us

Patna: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य माता जानकी मंदिर का निर्माण होगा. इसका डिजाइन फाइनल हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है. साथ ही सरकार की तरफ से एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है. मंदिर निर्माण के लिए नीतीश सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण और विकास के लिए राशि आवंटित की जा रही है.

नीतीश ने खुद दी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है की जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है. इसके लिए ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके. हम लोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं. पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहार वासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है.  

जमीन के लिए राशि निर्गत

भूमि अधिग्रहण के लिए नीतीश सरकार ने इससे पहले 120 करोड़ की मंजूरी दी थी. वहीं, मंदिर के विकास के लिए भी 72 करोड़ रुपए दिए गए थे. इन राशियों से मंदिर और आसपास के इलाकों में बेहतर नागरिक सुविधा और बुनियादी ढांचा बाया जाना है. अब सरकार ने काम में तेजी लाने के लिए ट्रस्ट का गठन किया है. इसी ट्रस्ट की देखरेख और दिशा निर्देश पर मंदिर का निर्माण होगा.

“बिहार वासियों के लिए बेहद गर्व और प्रसन्नता की बात है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है. इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके. पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं. पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही साकार होगा.”- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार सरकार

मिलेंगे रोजगार, मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

पुनौरा धाम के समग्र विकास के लिए सरकार यहां पर 50.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी. इसके संबंध में डीएम ने अपनी रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौंप दी है. अब जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. डीएम के रिपोर्ट में जमीन से जुड़ी सारी जानकारी है. यहां पर मंदिर के निर्माण से न सिर्फ रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे बल्कि यहां की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी.  

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment