- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: महंथ मिट्ठू दास +2 उच्च विद्यालय अमरपुर में कार्यरत सहायक शिक्षक शशि कुमार को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त करने की मांग की है. इस संबंध में सहरसा विधानसभा 75 के पूर्व विधायक प्रत्याशी बिट्टू कुमार, अजय कुमार यादव, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार अमरपुर गांव के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा को आवेदन सौंपा है.
ग्रामीणों का आरोप है कि विवादित शिक्षक के विद्यालय में बने रहने से छात्र-छात्राएं भयभीत रहते हैं, जिससे शिक्षण का वातावरण प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय में वर्तमान समय में जांच परीक्षा चल रही है, लेकिन छात्र शिक्षक के व्यवहार के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने से कतराते हैं.
इस मामले में सहरसा विधानसभा 75 के पूर्व विधायक प्रत्याशी बिट्टू कुमार ने कहा कि डीईओ कार्यालय को पूर्व में दिए गए आवेदन पर जारी ज्ञापन संख्या 1013 (नि०) दिनांक 19 नवंबर 2025 का हवाला देते हुए कहा कि निदेशक, शिक्षा विभाग को इस मामले में पहले ही अवगत कराया जा चुका है. उन्होंने मांग की है कि अंतिम निर्णय होने तक शिक्षक शशि कुमार को किसी अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाए.
वहीं, इस मामले में अजय कुमार यादव पप्पू कुमार मुकेश कुमार अमरपुर गांव के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) तक शिक्षक के प्रतिनियुक्ति संबंधी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विद्यालय में पूर्णतः तालाबंदी करेंगे. इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में युवक को गोली मारकर अपराधी फरार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती






