- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से घर का ढलाई कर रहे राज मिस्त्री मोहम्मद यूसुफ की मौत हो गई. वहीं, डीबी रोड में रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी के वाहन की चपेट आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से घर का ढलाई कर रहे राज मिस्त्री मोहम्मद यूसुफ की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया, घटना सदर थाना क्षेत्र के हकपारा की है. दरअसल मोहम्मद यूसुफ हकपारा गांव में एक मकान का ढलाई का काम कर रहा था जहां बिजली का हाई टेंशन तार गुलरा हुआ था जिसको यूसुफ नहीं देख पाया और तार की चपेट में आ गया.
जिससे वह बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई. तार हटाने के लिए पूर्व में भी हादसा हुआ है. लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिस वजह से ये हादसा हुआ है वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली तार हटाने की मांग की.
शहर के डीबी रोड में रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी के वाहन की चपेट आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल मजदूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. दुर्घटना में मजदूर का एक पैर पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है. घायल मजदूर की पहचान जनार्दन मण्डल के रूप में की गई है जो भागलपुर जिले का रहने वाला है. पीड़ित मजदूर सहरसा में चल रहे रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य मे मजदूरी करता है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार






