- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल शख्स को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित शख्स की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के मदरसा मोहल्ला वार्ड नम्बर – 8 के रहने वाले मो. अजीम के रूप में की गई है जिसके पेट मे गोली लगी है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है देर शाम मो. अजीम अपने घर से दूध लाने निकला था इसी दौरान खादीपुर के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.
इधर, घटना के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. फिलहाल अपराधियों ने घटना को क्यों और किसलिए अंजाम दिया है उसकी भी छानबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार






