- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नौकरियों में बिहारियों को 100% आरक्षण मिलना चाहिए. समाजसेवी रवि रंजन ने डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की है. समाजसेवी रवि रंजन कुमार ने रविवार को बिहार के युवाओं के अधिकारों और शहर की बदहाली को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला.
बिहार के युवाओं के साथ अन्याय
उन्होंने राज्य में तत्काल डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग करते हुए कहा कि जब वोट बिहार की जनता देती है, तो सरकारी नौकरियों में 100% हक भी सिर्फ बिहारियों का होना चाहिए. रवि रंजन ने BPSC शिक्षक भर्ती का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि तीनों चरणों में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को ज्यादा चयनित किया गया, जो बिहार के युवाओं के साथ अन्याय है. उन्होंने महिला आरक्षण नीति का स्वागत करते हुए सवाल उठाया कि यह लाभ सिर्फ बिहार की महिलाओं तक क्यों सीमित नहीं है?
गंदगी के चलते हो रही बदनामी
शहर की बदहाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ की सड़कों की हालत, जलजमाव और गंदगी मुख्यमंत्री के गृह जिले के नाम को बदनाम कर रही है. उन्होंने नगर निगम पर कार्रवाई की मांग की.
घोटाला में नाम आना करता है कलंकित
साथ ही, भर्ती घोटालों में नालंदा के नाम बार-बार आने पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां की प्रशासनिक लापरवाही जिले को कलंकित कर रही है.
ये भी पढ़ें-
नीतीश के मंत्री ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- अब कानून का राज, तब था नरसंहार का दौर






