पटना में अपराधी राजा एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ के लिए पहुंची थी पुलिस, खेमका हत्याकांड में जुड़ सकते हैं तार

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 8, 2025 9:30 AM

Google News
Follow Us

Patna: पटना पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को ढेर कर दिया है. पटना में अपराधी राजा एनकाउंटर में ढेर हो गया है. यह एनकाउंटर पटना सिटी के मालसलामी इलाके में सुबह 4 बजे हुई है. उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्याकांड में पुलिस अपराधी से पूछताछ करने पहुंची थी. इसी दौरान एनकाउंटर हो गया.

पुलिस पर कर दी फायरिंग

पटना पुलिस सिटी के मालसलामी इलाके में सुबह राजा नाम के एक अपराधी से पूछताछ करने पहुंची थी, इसी दौरान राजा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया. राजा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. राजा उर्फ विकास का नाम कई हत्याओं के मामले में जुड़े हैं. वह भी एक शूटर था, इसलिए पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची थी.

सुबह 4 बजे एनकाउंटर

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि सुबह 4 बचे एनकाउंटर हुआ है. गोपाल खेमका हत्याकांड मामले से राजा का कनेक्शन अभी नहीं मिला है. राजा ने शूटर को हथियार सप्लाई किए थे, इसकी आशंका जताई जा रही है. बता दें कि सोमवार को इसी इलाके से खेमका हत्याकांड के शूटर उमेश को गिरफ्तार किया था.

10 लाख में गोपाल खेमका की सुपारी

पुलिस ने जब उमेश से पूछताछ की गई तो मौत की गुत्थी सुलझी. उमेश ने बताया कि 10 लाख रुपए में हत्या की सुपारी मिली थी. इसके लिए एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए गए थे. उमेश पटना सिटी का ही रहने वाला है. उमेश दिल्ली में नाम बदल कर रहता है, वहां पर वह विजय के नाम से रहता है. 24 जून को ही वह दिल्ली से पटना आया था.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

उमेश की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने उसी की निशानदेही पर तीन लोगों को हिरासत में लिया. इस हाई प्रोफाइल मामले में पटना पुलिस मास्टरमाइंड तक पहुंचने जुटी है. फिलहाल उमेश समते पुलिस की हिरासत में जितने लोग हैं सभी से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद से उमेश घर से कम ही निकलता था. सोमवार को जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था तब पुलिस ने उसे दबोच लिया. घटना में इस्तेमाल हथियार, कारतूस समेत एक लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-

गोपाल खेमका की हत्या मामले में सीएम के सख्त आदेश, बेऊर जेल से रची गई साजिश, 14 थानों की पुलिस ने की छापेमारी

पटना में बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, डीजीपी ने बनाई SIT

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment