Patna: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र. जिसमें चिराग ने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आग्रह किया. चिराग ने तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया है.
आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को भेजे पत्र में लिखा है कि हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का सांसद होने के नाते क्षेत्र की जनसमस्याओं से आपको अवगत कराना चाहता हूं. वर्तमान में राघोपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की विभीषिका से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. गंडक एवं अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण यहां की सड़क संपर्क व्यवस्था, कृषि कार्य और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

राहत सामग्री शीघ्र प्रदान कराई जाए
चिराग ने आगे लिखा है कि हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित होकर अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, किंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अति आवश्यक है कि राघोपुर को शीघ्र ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अधिकतम सहायता और राहत सामग्री शीघ्र प्रदान कराई जा सके.
तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह
तेजस्वी ने सीएम नीतीश से अनुरोध किया है कि आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस विषय में तत्काल संज्ञान लेते हुए राघोपुर को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित किया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को अधिकतम सहायता एवं राहत सामग्री प्रदान करायी जा सके.
ये भी पढ़ें-
बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम, चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात
चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, पटना-समस्तीपुर में एफआईआर






