Patna: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसे लेकर पटना और समस्तीपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है. सोशल मीडिया अकाउंट टाइगर मिराज इदरीसी से यह धमकी दी गई है. जिसमें 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
पटना समस्तीपुर में प्राथमिकी
एलजेपी (आर) के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह धमकी दी गई है. वहीं, पार्टी के प्रवक्ता राजेश भटन ने भी पटना के साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को टाइगर मिराज इदरीसी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर धमकी दी गई है.
साइबर पुलिस ने लिया संज्ञान
साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि हमे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत मिली है. इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसकी जांच जारी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी
दरअसल, कुछ दिन पहले एक यूट्यूबर दक्षा प्रिया ने चिराग पासवान का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद दक्षा प्रिया को फॉलो करने वाले टाइगर मिराज ने कमेंट में लिखा है कि 20 जुलाई को चिराग पासवान को बम से उड़ा कर मेरे हाथों हत्या होगी. धमकी देने वाला समस्तीपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या चिराग पासवान होंगे एनडीए के तुरुप का इक्का?
चिराग की चुनावी चतुराई से चच्चा चिंतित, चाणक्य के चाल की चर्चा चारों ओर
बिहार की राजनीति के हॉट केक चिराग पासवान, कहीं पर नजर कहीं पर निशाना, NDA में किसकी बढ़ा रहे परेशानी






