नालंदा में 27 जुलाई को व्यापारी संवाद सम्मेलन, शताब्दी वर्ष पर जुटेंगे पूरे राज्य के व्यापारी नेता

By: Jan Manas

On: Monday, July 21, 2025 5:41 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक महत्वपूर्ण बैठक रामचंद्रपुर औद्योगिक प्रांगण में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 जुलाई 2025 को व्यापारी संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

बैठक में ये भी रहे मौजूद

यह सम्मेलन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होगा. इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पटवारी, पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा, संगठनात्मक एकता और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है. आयोजन की तैयारी हेतु अजय गुप्ता, डॉ. विपिन सिन्हा, शशि भूषण गुप्ता और रंजय सिंह को प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य और व्यापारी मौजूद रहे.

27 जुलाई को सम्मेलन

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा कि 27 जुलाई को न्यू सिटी मैरिज हॉल में व्यापारी संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उस कार्यक्रम में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी साहब और पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल जी के साथ-साथ अजय गुप्ता जी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आएंगे. इसकी तैयारी में तमाम चैंबर परिवार के लोग लग गए हैं. कार्यक्रम 27 जुलाई को संपन्न होगा.

जरूरतों पर चर्चा

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान व्यवसायियों से संवाद और यहां पर क्या क्या कार्यक्रम चल रहा इस पर चर्चा होगी. सम्मेलन के दौरान किन किन चीजों की जरूरत हैं उन्हें चिन्हित करना है. प्रदेश से हम लोग क्या क्या मदद ले सकते हैं उसपर भी चर्चा होगी. बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का सताब्दी समारोह पटना में होने वाला है, उसकी भी चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें-

कदम बिहार के तहत बच्चों-अभिभावकों को किया गया जागरूक, स्कूल तक बच्चों को लाने की अच्छी पहल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment