भाजपा कार्यकर्ताओं की आलाकमान से मांग, राजगीर विधानसभा सीट पर सिर्फ कमल निशान से ही हो चुनाव

By: Jan Manas

On: Sunday, August 10, 2025 10:22 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: भाजपा कार्यकर्ताओं की आलाकमान से मांग, राजगीर विधानसभा सीट पर सिर्फ कमल निशान से ही हो चुनाव. नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड अंतर्गत पावापुरी नगर पंचायत स्थित मैरिज हॉल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अविनाश कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला मंत्री रवि राज ने किया.

बैठक में मुख्य मुद्दा आगामी चुनाव में राजगीर विधानसभा सीट को भाजपा के खाते में बनाए रखने का रहा. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सीट जनसंघ काल से भाजपा के पास रही है और पार्टी की राजनीतिक विरासत मानी जाती है. ऐसे में इसे किसी भी हाल में गठबंधन के अन्य घटक दल को देना पार्टी हित में नहीं होगा.

वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर सीट भाजपा की पहचान और गौरव का प्रतीक है. जब पार्टी की नींव भी मजबूत नहीं थी, तब भी यहां जीत मिली थी. आज जब भाजपा देशभर में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है, तो इस सीट को गंवाना संगठनात्मक रूप से नुकसानदायक होगा.

पूर्व जिला मंत्री रवि राज ने कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने बताया कि राजगीर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. साथ ही, क्षेत्र में साक्षरता जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है, ताकि जनसंपर्क और सांगठनिक संरचना को और अधिक मजबूत किया जा सके.

बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश नेतृत्व से यह आग्रह किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट भाजपा के ही प्रत्याशी को दी जाए और चुनाव पार्टी के परंपरागत कमल निशान पर ही लड़ा जाए. यह बैठक कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाली साबित हुई. बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

बैठक में पावापुरी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार, पूर्व जिला मंत्री रवि राज, श्याम किशोर सिंह, श्रवण कुमार, मुन्ना पासवान, अरुण सिंह, शैलेन्द्र राय, मंटू सिंह, उपेंद्र राजवंशी, नेपुरिया, जनार्दन प्रसाद, बालमुकुंद, प्रकाश, विजय, राम प्रवेश, इंदरजीत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर ने किया बिहार में एंबुलेंस घोटाला का खुलासा, मंगल पांडेय से पूछे- फ्लैट बनाने में बाकी 61 लाख रुपए कहां से आए

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment