- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट), शाखा दरभंगा द्वारा राज्य संघ के आहवान पर 10 सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वां दिन भी लहेरियासराय पोलो मैदान धरना स्थल पर जारी रहा.
संघ के जिला सचिव संतोष कुमार रमण के नेतृत्व में मंत्री मदन सहनी के साथ दस सूत्री मांगों को लेकर विस्तृत वार्ता की गई. मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि मुख्यमंत्री से हम आप लोगों की मांगों को लेकर इस पर बात करेंगे. इस अवसर पर संघ के मुख्य संरक्षक सह पंचायत के प्रधानलिपिक अनिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश मण्डल जिला सयोजक धनंजय कुमार ने कहा कि 13 दिनों से बिहार सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर अनुसचिवीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है और सरकार सुधि नहीं ले रही है. इससे साबित होता है कि सरकार अपने ही कर्मचारियों को संवैधानिक हक देने में विफल है.
आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में आंदोलन को तेज किया जाएगा. आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों पर बल देते हुए कहा कि बीमा की राशि बढ़ाने, कैशलेस इलाज की सुविधा देना होगा.
1. निम्नवर्गीय लिपिक को सहायक और ग्रेड पे 2800
2. उच्चवर्णीय लिपिक को वरीय सहायक और ग्रेड पे 4200
3. प्रधान लिपिक को प्रशाखा पदाधिकारी और ग्रेड पे 4600
4. सहायक प्रशासी पदाधिकारी को सहायक प्रशासी पदाधिकारी (राजपत्रित) और ग्रेड पे 5400 करने एवं पदनाम बदलने आदि मांग कर्मचारियों की संवैधानिक अधिकार है.
सरकार को इस मांग को लेकर सम्मानजनक समझौता कर मांग को पूरा करना चाहिए अन्यथा आंदोलन और तेज होगा. अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम 13वां दिन भी जारी रहा. इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंहा, अनीता, पंचायत, संघ के सम्मानित अध्यक्ष, नीतीश कुमार, महासंघ (गोप गुट) जिला अध्यक्ष विकास कुमार रंजन, पंकज कुमार, शशि सक्सेना, उपाध्यक्ष, सुमित कुमार वर्णवाल, तुलसी कुमारी, रवि कुमार, अभय कुमार, अरुण कुमार चौधरी, रौशन कुमार झा, मो० आसिफ आलम, मो० आलम, दोलनन्द चौधरी, संजय कुमार, हर्ष कुमार, बबलू कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, नयन रजन, विनोद पासवान, सूर्य कुमार महतो, संतोष कुमार मण्डल, अजित कुमार, अभिमन्यु कुमार, संजीव श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, संजय सहनी, मीनू कुमारी के साथ-साथ साथी राजा कुमार पासवान, शशि कुमार यादव अन्य कर्मी शामिल हुए.
समाहरणालय दरभंगा के जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला पंचायत शाखा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, दरभंगा, बिरौल, बेनीपुर, जिला नजारत शाखा. जिला आपूर्ति शाखा, जिला विधि शाखा, जिला अभिलेखागार, अनुमंडल कार्यालय, सदर, दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल एवं अन्य शाखा के सभी कर्मी दिनांक 09.08.2025 से पूर्ण हड़ताल पर हैं.
ये भी पढ़ें-
नीतीश सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, 12 अगस्त को पटना में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी
ग्रामीण आवास सहायक कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी, 16 सूत्री मांग को लेकर दी ये चेतावनी
भाकपा माले का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मूलभूत सुविधाओं के लिए जोरदार आंदोलन






