- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बंगाली बाजार आरओबी निर्माण का रास्ता साफ, 15 दिनों टेंडर की प्रक्रिया होगी पूरी. सहरसा डीएम, एसपी और नगर निगम आयुक्त ने स्थल का निरीक्षण किया. सहरसा में तीन दशकों बाद यहां के लोगों की खुशियों का आसार बनते दिख रहा है. पूर्व से प्रस्तावित बंगाली बाजार ढाला पर आरओबी निर्माण का काम जल्द शुरू होगा.
बंगाली बाजार ओवरब्रिज की अर्चन खत्म
सहरसा के लोगों के लिए जाम की समस्या तीन दशकों से ज्यादा समय से अभिशाप साबित हो रहा है. कई बार शिलान्यास के बाद इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था. ऐसे में अब सभी अर्चन दूर होने के बाद टेंडर की सारी प्रक्रिया पन्द्रह से बीस दिनों में हो जायेगा. जिसके बाद अगले महीने से आरओबी निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का आदेश
इसे लेकर जिला प्रशासन भी अब सजग दिख रहा है और सरकारी जमीन पर जो अतिक्रमणकारी दुकानदार हैं. उनको नोटिस भी दिया गया है इसके बावजूद खाली नहीं किया जा रहा है. जिसको लेकर सहरसा डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु रात सड़क पर उतरे और अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले दुकानदारों को जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने की हिदायत दी.
सुबह शाम हो रही मॉनिटरिंग
इतना ही नहीं मजिस्ट्रेट के द्वारा आज दिन में और खुद एक बार शाम में आकर अभी अतिक्रमणकारी दुकानदार को खाली करने का आदेश देंगे. ताकि पन्द्रह बीस दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद अगले महीने से आरओबी निर्माण का काम शुरू हो सके.
ये भी पढ़ें-
सहरसा के लोगों को जाम से मिलेगी छुटकारा, लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन






