अहमदाबाद विमान हादसा ने पटना हादसे की यादें की ताजा, 25 साल पहले 56 लोगों की हुई थी मौत

By: Jan Manas

On: Thursday, June 12, 2025 6:17 PM

Google News
Follow Us

Patna: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है. एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें 242 लोग सवार थे. गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी इसमें सफर कर रहे थे. टेक ऑफ करते ही विमान क्रैश हो गया. यह विमान लंदन जा रहा था.

पटना हादसे की याद ताजा

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पटना विमान हादसे की याद दिला दी है. 25 साल पहले बिहार की राजधानी पटना में भी ऐसा ही विमान हादसा हुआ था. जिसमें कुल 56 लोगों की मौत हो गई थी.

17 जुलाई 2000 को पटना में विमान हादसा

25 साल पहले 17 जुलाई 2000 की वो दर्दनाक सुबह जब पटना के लोगों की नींद विस्फोट की आवाज से खुली थी. अलायंस एयर का बोइंग 737-2A8 विमान लैंडिंग से ठीक पहले हादसे का शिकार हो गया था. पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले विमान हवा में डगमगाया और विस्फोट के साथ रिहायशी इलाका गर्दनीबाग में गिर गया.

विमान हादसे में 56 लोगों की मौत

इस दिल दहलाने वाली दुर्घटना में कुल 56 लोग मारे गए थे. जिसमें से 51 लोगों के शव विमान में और 5 लोगों के शव जमीन पर मिले थे. इस हादसे में कई घरों में भी आग लग गई थी.

सफाइकर्मी ने दी थी हादसे की सूचना

यह विमान कोलकाता से दिल्ली जा रही थी, इसका स्टॉपेज पटना में भी था. एयरपोर्ट से लगभग दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ था. उस समय सुबह का वक्त था. सड़क पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे. उन्होंने ही हादसे की सूचना दी थी.

ये भी पढ़ें-

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment