- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा के बिशनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. वहीं, सदर थाना क्षेत्र के नरियार रोड पर हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए. जिनका इलाज चल रहा है.
रेलवे लाइन के पास शव बरामद
सहरसा के सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक 50 वर्षीय शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के गले और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. मृतक शख्स की पहचान सुपौल जिले के छातापुर के रहने वाले जगदेव भिलवार के रूप में की गई है.
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने की वजह से शख्स की मौत हुई है. हालांकि हत्या है या फिर हादसा पुलिस की टीम इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के नरियार रोड स्थित इमामबाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शख्स को आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल शख्स की पहचान सचिन कुमार के रूप में की गई है जो बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर – 6 का रहने वाला है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़ित शख्स बाइक पर सवार होकर बिहरा से सहरसा आ रहा था इसी दौरान नरियार इमामबाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया और हाइवा का पिछला चक्का उसके हाथ पर चढ़ गया जिससे उसका एक हाथ पूरी तरह फैक्चर हो गया.
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. लोगों ने हाइवा गाड़ी को पकड़ कर घटना की जानकारी पुलिस को दी है. वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों में आक्रोश
सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती






