Patna: सोमवार को मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति की विभागीय बैठकों की अध्यक्षता की। बैठक बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित समिति हॉल में आयोजित की गई।
बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित लंबित शून्यकाल सूचनाओं, जनहित के मुद्दों तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित दोनों विभागों के लंबित कार्यों एवं नए विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माधव आनंद ने कहा कि मेरा सतत प्रयास है कि क्षेत्र की सड़क, पुल-पुलिया एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को गति मिले और जनता को विकास का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी देकर मुझ पर विश्वास जताने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं अध्यक्ष, बिहार विधान सभा डॉ. प्रेम कुमार जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही शून्यकाल समिति के सभी माननीय सदस्यों एवं पथ निर्माण विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता एवं सहयोग हेतु धन्यवाद।






