- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: रेलवे पटरी पर मिला शव, हादसा या साजिश पता करने में लगी पुलिस. नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवीनगर, तुंगी के पास रेलवे पटरी किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
राहगीरों ने देखा शव
राहगीरों ने शव देखा तो अफरातफरी मच गई और सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और जांच में जुट गई.
हत्या या हादसा पता कर रही पुलिस
थाना अध्यक्ष ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि मामला रेल एक्सीडेंट का प्रतीत होता है. हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि शव की हालत देखकर वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
रेलवे पटरी पर शव मिलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोग आशंका जता रहे हैं कि यह हादसा भी हो सकता है और किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप






