- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के मोरा पचासा शिव मंदिर परिसर के समीप सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई. क्षत्रिय युवा संघ के बैनर तले बने भव्य पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका जय माता दी के नारों से गूंज उठा.
पंडाल की भव्यता और प्रतिमा की अद्भुत आभा
प्रतिमा स्थापना का कार्य संघ के संयोजक राहुल कुमार सिंह और समाजसेवी विक्की कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार पंडाल की भव्यता और प्रतिमा की अद्भुत आभा देखने लायक है.
ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम में आकाश कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, नीतीश कुमार, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह, मोनू सिंह, आनंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त
लोगों ने बताया कि नौ दिनों तक यहां विशेष पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा. दुर्गा पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है. श्रद्धालु दूर-दूर से माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें-






