- संवाददाता- विजय कुमार
Jamui: जमुई में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं धोबघट, निजुआरा, मांगोबंदर, धनियांठिका, मौरा समेत ग्रामीणों ने मांगोबंदर से गिद्धौर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया.
ठेकेदार-अधिकारी के बीच सांठगांठ का आरोप
लोगों ने संवेदक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि काफी मुश्किलों के बाद 10 वर्षों के इंतजार के बाद सड़क निर्माण प्रारंभ हुआ है. परंतु संवेदक और पदाधिकारी के मेलजोल से सड़क निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जो मेटल मोरम का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें मेटल कम और डस्ट ज्यादा है.

प्राक्कलन के हिसाब से मटेरियल नहीं
लोगों का कहना है कि प्राक्कलन के हिसाब से मटेरियल नहीं दिया जा रहा है. वहीं मौके पर लोग ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राक्कलन की राशि के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. अगर इस तरह से सड़क निर्माण कार्य होता है तो सड़क पुनः खराब हो जाएगी.
मापी कर सड़क निर्माण की मांग
वहीं, मौके पर कुछ किसानों ने सड़क के निर्माण से पहले सड़क की मापी कर सड़क निर्माण करने को कहा गया है. मौके पर मनोज सिंह, अजय कुमार, राजेश सिंह, अमित सिंह, गुलटेन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गोरे यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
सहरसा की ये सड़क बन गई जानलेवा, आधी सड़क बनाकर चैन की नींद में सो गया RCD
एनएच- 107 की बदहाली से लोग परेशान, सड़क को बनाया स्विमिंग पुल, इस अंदाज में जताया विरोध





