एनएच- 107 की बदहाली से लोग परेशान, सड़क को बनाया स्विमिंग पुल, इस अंदाज में जताया विरोध

By: Rahul Kumar

On: Monday, August 11, 2025 5:18 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा से पूर्णिया और मधेपुरा को जोड़ने वाली एनएच- 107 की बदहाली के कारण लोग परेशान हैं. सड़क की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है. शहर के बैजनाथपुर चौक के समीप एनएच 107 सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं. कीचड़ और जलजमाव से कहां सड़क है और कहां गड्ढा यह लोगों को पता नहीं चल पा रहा है.

एनएच की दुर्गति को लेकर विरोध प्रदर्शन

इस वजह से आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. वहीं बीच सड़क पर गड्ढे में जमा पानी लोगों के लिए स्विमिंग पुल बन गया है. लोग इसमें डुबकी लगाकर विरोध जता रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सहरसा से पूर्णिया, मधेपुरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, पिछले कई महीनों से एनएचएआई द्वारा इस एनएच का निर्माण कराया जा रहा है, जो आज तक पूर्ण नही हो पाया.

मंत्री, विधायक, डीएम नहीं दे रहे ध्यान

बारिश के बाद सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुका है जिसकी वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं घटती रहती है. हम लोगों ने इसकी शिकायत सहरसा डीएम से भी की है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. विरोध कर रहे रणजीत यादव ने कहा कि पिछले चार पांच साल से हम लोग परेशान है. यहां से महज पांच किलोमीटर दूरी पर जिला मुख्यालय है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इस रास्ते से मंत्री विधायक सभी गुजरते हैं लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं.

आरजेडी नेता ने की ये मांग

राजद नेता रंजीत यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा पर घोषणा कर रही है. लेकिन वर्षों से यहां की जो स्थिति है आप लोगों ने भी देखा होगा कि एनएच का कितना बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि अविलंब इस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए और किसी दूसरे एजेंसी से काम करवाया जाए. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा मंडी में सब्जियों को सड़क पर फेंका, अनिश्चितकालीन हड़ताल से हो सकती है सब्जी की किल्लत

सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment