- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत. नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं. जिनमें दो युवकों की मौत हो गई. पहली घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है. यहां गांव के रहने वाले नवीन रविदास की मौत हो गई.
शौच के दौरान हादसा
बताया जाता है कि नवीन अपने जानवर के लिए घास काटने गया था. इस दौरान उसे शौच लगी और वह पास की पंचाने नदी किनारे चला गया. नदी किनारे शौच करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
मवेशी को बचाने में गई जान
दूसरी घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के मरांची गांव की है. यहां चिंटू कुमार मवेशी चराने के बाद उन्हें धोने के लिए लोकाइन नदी पर गया था. इसी दौरान एक मवेशी गहरे पानी में चला गया. मवेशी को बचाने की कोशिश में चिंटू खुद पानी में उतर गया और गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई.
दोनों घटनाओं से गांवों में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-
पिता के लिए खाना लेकर जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा, मौत, घर पर मचा है कोहराम
नालंदा में दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत, दो गांवों में पसरा मातम






