स्कूल के बाथरूम में जली हुई मिली 5वीं की छात्रा, परिजनों किया हंगामा, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 27, 2025 9:16 PM

Google News
Follow Us

Patna: स्कूल के बाथरूम में जली हुई मिली 5वीं की छात्रा. परिजनों स्कूल परिसर में हंगामा किया. हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी है. पुलिस ने बताया कि चितकोहरा स्थित स्कूल के बाथरूम में 90 प्रतिशत जली हुई अवस्था में पाई गई पांचवीं कक्षा की छात्रा की बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, एक स्टाफ सदस्य ने कथित तौर पर सुबह करीब 10:30 बजे बाथरूम से धुआं निकलते देखा. पुलिस ने बताया कि एक रसोइए ने सबसे पहले छात्रा को देखा, जिसने स्कूल प्रबंधन को सूचित किया और फिर पुलिस को बुलाया गया. ऐसा लग रहा था कि लड़की स्कूल के बाथरूम में गई और मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली.

12 वर्षीय लड़की के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जला हुआ पाया गया और अमला टोला कांक्य विद्यालय के बाथरूम में कथित तौर पर आधा लीटर मिट्टी के तेल से भरी एक बोतल मिली.

बताया जा रहा है कि लड़की पिछले पांच दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी. पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने बताया कि घटना उस समय हुई जब स्कूल चल रहा था. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे केरोसिन कैसे मिला. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के विशेषज्ञों को बुलाया गया है.

एसपी ने आगे कहा कि हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं कि क्या कोई बाहर से आया था या कोई पुरानी दुश्मनी या उत्पीड़न था. हम शिक्षकों के बयान ले रहे हैं. उन्हें ठीक से पता नहीं है कि घटना कैसे हुई.

इस घटना से आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्कूल का फर्नीचर तोड़ दिया और पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई. एसपी ने कहा कि परिवार और स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की. भीड़ ने उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारियों को थप्पड़ भी मारे. उन्होंने मेज-कुर्सियां तोड़ दीं और जरूरी कागजात फाड़ दिए.

लड़की के भाई शाहनवाज ने कहा कि हमें जैसे ही पता चला, हम स्कूल पहुंच गए. गेट बंद थे. मैं अपनी बहन को नहीं देख पाया. वह जल गई थी. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

ये भी पढ़ें-

स्कूल में मिला 8वीं के छात्र का शव, परिजन ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप

मदरसा में छात्र ने की दोस्त की हत्या, कारण जान माथा पकड़ लेंगे आप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment