हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरजीएल हाई स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन, इन्हें मिला पुरस्कार

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 13, 2025 10:12 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आरजीएल हाई स्कूल, छबीलापुर में देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें तिरंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, तिरंगा राखी प्रतियोगिता और तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना था.

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमलेश कुमार ने मारी बाज़ी

तिरंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमलेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. मोहित कुमार द्वितीय और मानसी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इस प्रतियोगिता के प्रश्न तिरंगे की अवधारणा, उसका इतिहास, और भारत में पहली बार तिरंगा फहराने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित थे. प्रश्नों का संकलन शिक्षक शंकर कुमार द्वारा किया गया और उन्होंने अपने रोचक अंदाज से बच्चों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया.

तिरंगा राखी प्रतियोगिता में करिश्मा कुमारी रहीं अव्वल

राखी प्रतियोगिता में करिश्मा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सुगनी कुमारी द्वितीय और मानसी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सपना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया. प्रतिभागियों ने तिरंगे रंगों और देशभक्ति की थीम पर सुंदर राखियों का निर्माण किया, जिसे निर्णायक मंडल ने खूब सराहा.

रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति को रंगों में ढालते हुए रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया. विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे तिरंगे रूप में सज उठा.

शिक्षकों ने बच्चों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका कल्पना रेखा, शिखा कुमारी और हिंदी शिक्षक अजय कुमार ने निभाई. मेंटोर शिक्षक अजय कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी में देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व का भाव भी जगाता है.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंकार देव आर्य, मेंटोर शिक्षक अजय कुमार, शंकर कुमार, कुंज बिहारी कुंजेश, सुजीत कुमार, संजीत कुमार, जैनेंद्र कुमार, रौशन कुमार, कल्पना रेखा, शिखा कुमारी, लिपिक धीरज कुमार, लाइब्रेरियन मोहम्मद आफताब आलम, राणा अजय, शिशुपाल पांडे, सुशील सिंह सहित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

ये भी पढ़ें-

नालंदा के स्कूलों में दिखा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनोखा रंग, छात्रों को बताई गई जीवन शैली की कुंजी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment