बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 85 प्रतिशत सीट आरक्षित, मूल निवासियों को मिलेगा मौका, नीतीश कैबिनेट का फैसला

By: Rahul Kumar

On: Tuesday, August 5, 2025 4:27 PM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 85 प्रतिशत सीट आरक्षित होंगी. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को शिक्षकों की भर्ती में डोमिसाइल नीति के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है. जिससे राज्य के मूल निवासियों के लिए लगभग 85 प्रतिशत पद आरक्षित हो गए हैं.

कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की थी कि स्कूली शिक्षकों की भर्ती के लिए यह नीति लागू की जाएगी. कैबिनेट बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने बताया कि शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं में राज्य के मूल निवासियों को वरीयता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

50 प्रतिशत पहले से आरक्षित

उन्होंने कहा कि राज्य के निवासियों के लिए पहले से ही 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें आरक्षित हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए कोटा लगभग 50 प्रतिशत है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं.”

महिलाओं के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण

सिद्धार्थ ने कहा कि 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए आरक्षित है और सरकार ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि केवल राज्य के निवासियों को ही इस आरक्षण में शामिल किया जाएगा.

85 प्रतिशत सीट स्थानीय निवासी के लिए रिजर्व

उन्होंने आगे कहा कि शेष सीटों में से 40 प्रतिशत सीटें अब बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी, जिन्होंने राज्य में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. इस प्रकार, मूल निवासियों के लिए कोटा प्रभावी रूप से 85 प्रतिशत से अधिक होगा.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में शिक्षक भर्ती, 6500 पदों पर निकली वैकेंसी, योग्यता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जानिए सबकुछ

तमिलनाडु में शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment