- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने पिकअप वैन के ड्राइवर को मारी गोली और लूट लिए 9 लाख से अधिक रुपए. बाइक सवार बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने केमी भगत नामक किराना व्यवसाय के पिकअप वैन चालक को गोली मारकर घायल कर दिया और गाड़ी में रखा तकरीबन 9 लाख 10 हजार रुपए लुटकर फरार हो गए.
घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घायल चालक को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. गोली चालक के बांह में लगी है जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. जख्मी चालक का नाम प्रदीप कुमार है जो बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत बिहारीगंज के प्रसिद्ध किराना व्यवसाई केमी भगत का पिकअप वैन चालक हैं. जो अपने एक सहयोगी के साथ रविवार की सुबह पिकअप वैन से किराना व्यवसाय को रुपए देने के लिए बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से सहरसा के पतरघट आ रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

गोली मारकर लूट लिए 9 लाख रुपए
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के एनएच-106 पस्तपार बाजार-कहरा मोड़ मुख्य मार्ग के धबोली फील्ड के समीप बेखौफ बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप वैन को पहले ओवरटेक किया. फिर गाड़ी रुकवाई और लूटपाट करना शुरू कर दिया. विरोध करने पर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया और रुपए लेकर फरार हो गए.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
इधर, लूटपाट की सूचना मिलते ही सदर SDPO के साथ सहरसा SP मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया है और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने लूटपाट की घटना की पुष्टि भी की है. फिलहाल मामले के उदभेदन के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान
दरभंगा केसरी बस ड्राइवर का शव सहरसा में जानकी ट्रैवल मिला, शरीर पर कई जख्म के निशान






